Ad Code

Responsive Advertisement

नोएडा फेस-3 की पुलिस ने 4 शातिर वाहन चोर किया गिरफ्तार , कब्जे से 11 मोटरसाइकिल बरामद


नोएडा फेस-3 की पुलिस ने 4 शातिर वाहन चोर किया  गिरफ्तार , कब्जे से 11 मोटरसाइकिल बरामद 


आज थाना फेस-3 नोएडा पुलिस द्वारा मय फोर्स के दौराने चैकिंग ग्लोबल हॉस्पिटल के सामने एफएनजी रोड चैराहा गड्डे के पास से चोरी की मोटर साइकिलो पर सवार चार शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया गया है। इनकी निशादेही पर 9 अदद चोरी की मोटर साइकिल,2 तमंचा, 315 बोर व 05 जिन्दा कारतूस एंव 02 चाकू नाजायज बरामद ।



पुलिस के मुताबिक ये शातिर किस्म के वाहन चोर है जो दिल्ली - एनसीआर क्षेत्र में वाहन चोरी जैसा जघन्य अपराध कारित करते है । इनके और भी साथी पुलिस गिरफ्त से काफी दूर है पुलिस ने जिन चोरों को पकड़ा है इनके नाम कर्मवीर ,विनय ,राजकुमार,लम्बी उर्फ रवि है।


इनका आपराधिक इतिहास का विवरण -
1.मु0अ0सं0 2585/18 धारा 379 भादवि थाना इन्दिरापुरम जनपद गाजियाबाद।
2.मु0अ0सं0 808/17 धारा 379 भादवि थाना सेक्टर 58 नोएडा जनपद गौतमबुद्धनगर।
3.मु0अ0सं0 450/18 धारा 379 भादवि थाना फेस -3 नोएडा जनपद गौतमबुद्धनगर ।
4.मु0अ0सं0 121/19 धारा 379 भादवि थाना फेस -3 नोएडा जनपद गौतमबुद्धनगर ।
5.मु0अ0सं0 136/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना फेस -3 नोएडा जनपद गौतमबुद्धनगर ।
6.मु0अ0सं0 137/19 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना फेस -3 नोएडा जनपद गौतमबुद्धनगर।
7.मु0अ0सं0 138/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना फेस -3 नोएडा जनपद गौतमबुद्धनगर ।
8.मु0अ0सं0 139/19 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना फेस -3 नोएडा जनपद गौतमबुद्धनगर ।
9.मु0अ0सं0 140/19 धारा 411/414/482 भादवि थाना फेस -3 नोएडा जनपद गौतमबुद्धनगर।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ