Ad Code

Responsive Advertisement

आखिर कांग्रेस ने प्रियंका गाँधी को पूरी तरह से कमान सौप दी !

आखिर कांग्रेस ने प्रियंका गाँधी को पूरी तरह से कमान सौप दी !


आज कांग्रेस ने 2019 लोकसभा चुनाव के लिए अपना आखरी हथियार चला दिया है। आपको बता दें यूपी के कांग्रेस ने महासचिव का पद पर प्रियंका गांधी को सौंप दिया है। प्रियंका गांधी सक्रिय राजनीति में आ गई हैं पहले से ही कांग्रेस अंदर खाने से प्रियंका को राजनीति में लाने के लिए मांगे उठती रही। लेकिन ऐसा ना हो सका इस बार कांग्रेस ने यूपी में अपनी डूबी नैया को पार लगाने के लिए प्रियंका गांधी पर दांव खेला है।



 


फिलहाल कांग्रेस के लिए इस फैसले को बड़ा ही महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है क्या राजनीति में कांग्रेस महासचिव बनाने से क्या समीकरण बदलेंगे ? क्या फर्क आएगा ?कांग्रेस और 2019 के चुनावी राजनीति में उन्हें उत्तर प्रदेश पूर्व की जिम्मेदारी सौंपी गई है महासचिव नियुक्त होने से पहले भी प्रियंका पार्टी के लिए प्रचार करती थी हालांकि वह उत्तर प्रदेश स्थिति रायबरेली और अमेठी तक ही सीमित रहती थी।


खबरों की मानें तो प्रियंका अभी अमेरिका में है और वहां अपनी बेटी का इलाज करा रही हैं बताया जा रहा है कि वह 1 फरवरी को दिल्ली लौटकर पार्टी की व्यवस्था देखेंगे आपको बता दें प्रियंका गांधी वाड्रा ने आधिकारिक तौर पर राजनीति में कदम रख दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका को यूपी की कमान सौंप दिया है।दरअसल, पूर्वी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गढ़ माना जाता है ऐसे में प्रियंका आगामी लोकसभा चुनाव में योगी के साथ सीधी चुनौती देती नजर आएंगी। वहीं फरवरी से पहले सप्ताह में कार्यभार संभालेंगे


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ