Ad Code

Responsive Advertisement

यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस ट्रक से टकराई ,8 की मौत ,दो दर्जन यात्री घायल

यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस ट्रक से टकराई ,8 की मौत ,दो दर्जन यात्री घायल


ग्रेटर नोएडा रबूपुरा थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर जीरो पॉइंट से 29 किमी आगे हुए बड़े हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत लगभग दो दर्जन लोग घायल।



जानकारी के मुताबिक आगरा की तरफ से नोएडा जा रही यात्रियों से भरी प्राइवेट डबल डेकर बस का ब्रेक फेल होने से आगे जा रहे ट्रक में जा घुसी। आज सुबह लगभग 5 बजे की घटना।



सूचना पाकर मौके पर पंहुची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती, कुछ की हालत नाजुक। शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्डम के लिए भेजा।


 


प्रेस विज्ञप्ति नॉएडा पुलिस - आज दिनाक 29.03.2019 को यमुना एक्सप्रेस वे पर थाना रबूपुरा क्षेत्र अंतर्गत आगरा की तरफ से नोएडा की तरफ आ रही एक प्राइवेट डबल डेकर बस एक ट्रक में पीछे से गुस गयी ।यह बस औरैया से आ रही थी। इस एक्सीडेंट में 8 व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी है तथा करीब 20 व्यक्ति घायल है ।घायलों को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सुबह करीब 0500 बजे की है।आवश्यक कार्यवाही की जा रही हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ