Ad Code

Responsive Advertisement

"आपरेशन घेराबन्दी", के दौरान नोयडा के थाना फेस टु पुलिस ने दोनों लूटेरों के कब्जे से, लूट के 4 लाख 40 हजार रूपये नगद बरामद

 


"आपरेशन घेराबन्दी", के दौरान नोयडा के थाना फेस टु पुलिस ने  दोनों लूटेरों के कब्जे से, लूट के 4 लाख 40 हजार रूपये नगद बरामद 



नोएडा| जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण के निर्देशानुसार जनपद गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा रविवार 3 मार्च 2019 को अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये "आपरेशन घेराबन्दी’ के दौरान नोयडा के थाना फेस टु पुलिस के एसआई नागेन्द्रपाल सिंह ने अपने पुलिस बल एसआई रविन्द्र सिह, एसआई अभिलाष त्यागी, कांस्टेबल 905 जुबैर,1293 फिरोज,1245 मोहित के साथ मिलकर कुलेसरा बार्डर के पास ग्रीन बेल्ट में मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाशों अनिल पुत्र हरप्रसाद निवासी ग्राम मुमरेजपुर थाना अहमदगढ जिला बुलन्दशहर हाल पता भी 200 न्यू अशोक नगर थाना




न्यू अशोक नगर दिल्ली, गजेन्द्र पुत्र बापाल नागर निवासी अट्टा असावर थाना गुलावठी जिला बुलन्दशहर को चैंकिग के लिए रोकने का इशारा किया। तो दोनों अभियुक्त भागने लगे। तभी इनकी मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गई। पीछा कर रही पुलिस टीम ने अनिल को वहीं से पकड़ लिया। जबकि गजेन्द्र पुश्ते से नीचे कूद गया था। जिससे उसके दाहिने पैर मे चोट आ गयी और वो वहीं गिर पड़ा और उसको भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद चोट लगने से घायल बदमाश गजेन्द्र को पुलिस द्वारा उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पकड़े गये दोनों लूटेरों के कब्जे से पुलिस ने लूट के 4 लाख 40 हजार रूपये नगद, दो तमंचा तीन सौ पन्द्रह बोर मय चार कारतूस जिन्दा और एक संदिग्ध मोटरसाइकिल हीरो होन्डा स्पलेण्डर नंबर HR28U 5E53 बरामद की है। अभियुक्त बेहद शातिर किस्म के अपराधी हैं। पूछताछ में इनके द्वारा नोएडा, गाजियाबाद व दिल्ली में कैश में लूट की अन्य घटनाओं को किया जाना स्वीकार किया गया है।पकड़े गये अभियुक्तों के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर जेल भेजा जा रहा है।


19 फरवरी को दिया था लूट की घटना को अंजाम


19 फरवरी 2019 को नोयडा के केन्द्रीय विहार सैक्टर 82 स्थित केन्द्रीय विहार सैक्टर 82 स्थित एसबीआई एटीएम में कैश वैन के साथ सैक/ कम्पनी के कर्मचारीगण कैश लोड करने के लिए आये थे। जैसे ही कर्मचारीगणों के द्वारा लोड करने के लिए 40 लाख रुपये कैश उतारा गया तो उसी दौरान बदमाशों ने मौके पर जाकर फायरिंग कर नोटों से भरा बैग लूट लिया था। परन्तु बदमाशों की मोटरसाइकिल गिर जाने के कारण एक बदमाश नन्हें खाँ को उसी दिन मौके पर 19 लाख 85 हजार रुपये नगद,दो पिस्टल.32 बोर मय दो कारतूस जिन्दा, दो तमंचा तीन सौ पन्द्रह बोर और एक मोटरसाईकिल सहित मौके पर चौकी प्रभारी नागेंद्रपाल सिंह ने अपने पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया था। जबकि दो अभियुक्त मौके से भीड़ का फायदा उठाकर कुछ कैश लेकर भाग गये थे। इस सम्बन्ध में नोयडा के थाना फेस टु पर मुकदमा अपराध संख्या 113/19 धारा 394,411 भादवि के तहत पंजीकृत किया गया था।



दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र मे दिया अन्य लूट की घटनाओं को अंजाम


अभियुक्त शातिर लुटेरें है। इनके द्वारा योजना बनाकर पूर्ण रूप से रैकी करके घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। इन्हीं अभियुक्तों द्वारा वर्ष 2014 में नोयडा थाना सैक्टर 20 क्षेत्र से 14 लाख 50 हजार रूपये की लूट की गयी थी। तथा 13 अगस्त 2018 को थाना न्यू अशोक नगर दिल्ली क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति से 4 लाख 10 हजार रूपये लूट लिये गये थे।19 फरवरी 2019 को घटना के दिन अभियुक्त नन्हे से बरामद मोटरसाइकिल 2007 मे गाजियाबाद से लूटी गई थी। वर्ष 2017 में गाजियाबाद से लूटी गयी थी। उल्लेखनीय है कि मुख्य अभियुक्त गजेन्द्र द्वारा 22 फरवरी 2019 को न्यायालय से निर्गत एनबीडब्ल्यू सम्बन्धित थाना सैक्टर 20 में न्यायालय में आत्मसमर्पण किया गया था। तथा 26 फरवरी 2019 को जमानत करा ली गयी थी। जमानत कराने के बाद अभियुक्त गजेन्द्र अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अन्य संगीन घटनाएं करने की फिराक में था। अभी तक इस अभियोग में कैश बरामदगी के सम्बन्ध में तथ्य प्रकाश में आये है कि अभियुक्त नन्हें से घटना के दिन 19 लाख 85 हजार रूपये बरामद हुए थे। अभियुक्त अनिल व गजेन्द्र भीड़ में से आठ लाख रूपये लेकर भागे थे। जिसमें से 4 लाख 40 हजार रूपये अभियुक्त अनिल व गजेन्द्र से नगद बरामद हुए है। शेष रूपये अभियुक्तों द्वारा खर्च कर लेना स्वीकार किया गया है। शेष धनराशि की बरामदगी हेतु पुलिस द्वारा विवेचना प्रचलित है।





Share this:


 




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ