Ad Code

Responsive Advertisement

कल लखनऊ दौरे पर रहेंगी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी :सूत्र


कल लखनऊ दौरे पर रहेंगी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी :सूत्र


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को लखनऊ के दौरे पर जाएंगी। वे तीन दिनों तक यूपी में रहेंगी। सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में उनका नेताओं के साथ बैठक का कार्यक्रम है। प्रियंका गांधी का पूरा कार्यक्रम पार्टी गुरुवार शाम तक जारी कर सकती है।


कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश में खुद को मजबूत करने के लिए चुनाव प्रचार की रणनीति में बड़ा बदलाव किया है। ताजा रणनीति के तहत यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया बड़ी चुनावी रैलियां कम करेंगे। दरअसल पार्टी का मानना है कि रैली में वक्त और पैसा ज्यादा खर्च होता है।



वहीं जनता से सीधा जुड़ाव नहीं हो पाता, इसलिए प्रियंका और ज्योतिरादित्य नुक्कड़ सभा, मोहल्ला सभा, चौपाल और रोड शो ज्यादा करेंगे। पार्टी की रणनीति बड़ी सभाओं के बजाए छोटे प्रोग्राम कर करीब से और पुख्ता तरीके से अपनी बात जनता के बीच रखने की है। यही नहीं रोड शो का रूट ऐसा रखा जाएगा ताकि एक लोकसभा क्षेत्र का ज्यादा से ज्‍यादा हिस्सा कवर हो जाए।


 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ