Ad Code

Responsive Advertisement

गौतमबुद्ध नगर लोक सभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी डा. महेश शर्मा ने मोदी सरकार की गिनाई उपलब्धि

 


गौतमबुद्ध नगर लोक सभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी डा. महेश शर्मा  ने  मोदी सरकार की गिनाई उपलब्धि 


 


आज दिनांक 31 मार्च 2019 को केंद्रीय मंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर लोक सभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी डा. महेश शर्मा  ने कहा कि मोदी सरकार जिस सोच के साथ काम कर रही है, ये देश ने बीते पाँच वर्षों में अनुभव किया है। भारत की ग्लोबल स्टैंडिग पहले कहाँ थी आज कहाँ है इसकी तुलना कर देख लीजिए। अंतर स्पष्ट हो जायेगा। पाँच साल पहले तक क्या होता था। हम कुछ भी करते थे दुनिया भर से सवाल जवाब शुरू होता था। दुनिया के देश रूल बनाते थे। हम फॉलो करने के लिए मजबूर होते थे। आज क्या है आज दुनिया के रूल बनाने में हमारा देश अहम भूमिका बनाने की ओर बढ़ रहा है। चाहे पर्यावरण, आतंकवाद, भ्रष्टाचार या फिर मिसाइल तकनीक का मामला हो।



आज जब सेल्फ डिफेंस के लिए सीमा पार कर आतंकवादियों को घुस कर मारते हैं तो पूरी दुनिया हमारे सामने खड़ी होती है। क्या पांच साल पहले कोई ऐसी कल्पना कर सकता था। आज यूएन में भारत के साथ पूरी दुनिया एक सुर में खड़ी हो जाती है। उक्त विचार डा. महेश शर्मा  ने आज नोएडा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी दौरे के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि देश को लगता है कि पहले जो नामुमकिन समझा जाता था वो अब मुमकिन है। देश को लगता है हिंसा और आतंकवाद का जवाब देना मुमकिन है। देश को विश्वास हो रहा है कि भारत में स्वच्छता संभव है। भ्रष्टाचार से लड़ाई जीती जा सकती है।



डा. महेश शर्मा ने नोएडा क्षेत्र में जनसम्पर्क किया और सरकार द्वारा चलाई गयी अनेकों योजनाओं में से एक प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पूर्ण निर्मित घरों की संख्या (शहरी+ग्रामीण) 1करोड़ 25 लाख है। इससे लोगों के जीवन में आ रहे बदलाव को देखकर उन्होंने संतोष महसूस किया। उन्होंने बताया कि नोएडा क्षेत्र में 163.5 एकड़ में फैले बोटेनिकल गार्डन सेक्टर 38ए में 400 करोड़ की लागत से जीन बैंक, हरबेरीयम इकाई, आर्किड हाउस, नर्सरी का पुनर्विकास एवं उन्नयन कार्य का शुभारंभ किया गया। नोएडा से दिल्ली का कठिनाई भरा सफर बोटेनिकल गार्डन से मैजेंटा मेट्रो (नोएडा से कालकाजी मंदिर तक) शुरू होने से खुशगवार हो गया है।



राणा संग्राम सिंह इंटर कॉलेज, बिसहाडा दादरी में आयोजित चुनावी जनसभा में डा. महेश शर्मा जी ने माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज देश के साथ ही उत्तर प्रदेश भी विकास की ओर अग्रसर है।
चुनावी सभा में नोएडा विधायक श्री पंकज सिंह, दादरी विधायक श्री तेज पाल नागर, जेवर विधायक श्री धीरेंद्र सिंह, सिकंदराबाद विधायिका श्रीमती विमला सोलंकी, खुर्जा विधायक श्री विजेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री श्री नवाब सिंह नागर, गौतमबुद्ध नगर लोकसभा प्रभारी श्री सतीश शर्मा, गौतमबुद्ध नगर जिला अध्यक्ष श्री विजय भाटी, नोएडा महानगर अध्यक्ष राकेश शर्मा, डा.वी.एस.चौहान, श्रीमती लज्जारानी गर्ग, देवेंद्र खटाना, श्रीचंद्र शर्मा आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।


 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ