Ad Code

Responsive Advertisement

कमांडर अभिनंदन की रिहा होने की ख़बर की खुशी में व्यापारियों ने काटा केक

कमांडर अभिनंदन की रिहा होने की ख़बर की खुशी में व्यापारियों ने काटा केक
नोएडा। जब इस ख़बर का पता चला कि पाकिस्तान अभिनंदन को रिहा करने वाला है तभी भारत माता की जय, वंदे मातरम, कमांडर अभिनंदन जिंदाबाद के नारों से नोएडा का आसमान गूंज उठा। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल व बरौला व्यापार मंडल के द्वारा कमांडर अभिनंदन के रिहा होने के समाचार मिलने की खुशी पर आज एक तिरंगा यात्रा निकाली गई और बब्बर शेर की जय नारे लगाए गए।



उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने बताया कि आज ये हमारे लिए आन बान शान का दिन है जिस बहादुर कमांडर ने पाकिस्तान सेना के विमान को धूल चटा दी और उसे नष्ट कर दिया, उस कमांडर को हमारा सलाम हैं। आज भाई अभिनंदन का नया जन्म हैं। इसी खुशी में आज हम केक काटकर भाई का जन्मदिन मना रहे हैं। बरौला के व्यापारियों ने लड्डू बांटकर इस खुशी का इजहार किया।



 


श्री जैन ने कहा कि भारत एक महान देश है और हमें गर्व है ऐसे वीरों पर जो अपने प्राणों को दाँव पर लगाकर अपने देश की रक्षा करते हैं। बरौला एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश गुप्ता ने कहा कि जो अभिनंदन ने कर दिखाया वो हर किसी के बस की बात नहीं है। हमारा दिल से ऐसे वीर बहादूर सेना के जवान को सलाम है। इस उत्सव में आज उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष विकास जैन, योगेश गुप्ता, श्रीराम, अनुज भदौरिया, शगुन बंसल, विकास मस्ताना, मदन अग्रवाल, अमित गुप्ता, सतीश अग्रवाल, शिवा चैहान समेत सैकडों व्यापारी सम्मिलित हुए।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ