Ad Code

Responsive Advertisement

राजस्व वसूली में दादरी तहसील की बड़ी उपलब्धि। 3 करोड़ 43 लाख रुपए किया वसूल।

 


राजस्व वसूली में दादरी तहसील की बड़ी उपलब्धि। 3 करोड़ 43 लाख रुपए किया वसूल।


 


जिलाधिकारी बीएन सिंह के निर्देशन में दादरी तहसील के उप जिलाधिकारी राजीव राय उनके सहयोगी अधिकारी तहसीलदार आलोक प्रताप सिंह एवं नायब तहसीलदार दुर्गेश सिंह के द्वारा आज राजस्व सूली कार्यक्रम के अंतर्गत कीर्तिमान स्थापित करते हुए 3 करोड़ 43 लाख रुपए की वसूली सुनिश्चित की गई है। तहसीलदार आलोक प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज चलाए गए वसूली अभियान के अंतर्गत वेब सिटी से रेरा की बकाया के सापेक्ष एक करोड़ रूपया वसूल किया गया है।


इसी प्रकार लॉजिक से रेरा की बकाए के सापेक्ष एक करोड़ 93 लाख रुपए की वसूली सुनिश्चित की गई है। अन्य में 20 लाख रुपए की वसूली तथा मनोरंजन कर की बकाया के सापेक्ष 30 लाख रूपये की वसूली तहसील के राजस्व अधिकारियों द्वारा सुनिश्चित की गई है। उन्होंने तहसील दादरी के सभी बकायेदारों का आह्वान किया है कि वह अपने अपने बकाए की धनराशि तहसील में इसी प्रकार जमा कराना सुनिश्चित करें। अन्यथा की स्थिति में बकायेदारों के विरुद्ध कठोर वसूली की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ