Ad Code

Responsive Advertisement

एक्वा लाइन मेट्रो के सिक्योरिटी गार्ड को सैलरी न मिलने पर हड़ताल पर गए

एक्वा लाइन मेट्रो के सिक्योरिटी गार्ड को सैलरी न मिलने पर हड़ताल पर गए


नोएडा। मेट्रो के जरिये नोएडा से अन्‍य शहरों में जाने वाले लोगों को बुधवार को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दरअसल, एक्वा लाइन मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों को सुबह 1 घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि प्राइवेट सिक्योरिटी कंपनी आयरनमैन के सिक्योरिटी गार्ड हड़ताल पर चले गए। इसके चलते यात्री मेट्रो स्‍टेशन के अंदर नहीं जा पाए। सिक्योरिटी गार्ड्स के मुताबिक, उन लोगों को 2 महीने की सैलरी नहीं मिली है। ऐसे में उन लोगों को घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है।


https://cityandolannews.page/xZgtoF.html



जानकारी के मुताबिक, मेट्रे स्टेशन के बाहर खड़े यात्री करीब एक घंटे तक परेशान रहे। स्‍टेशन के अंदर न जा पाने के चलते गंतव्‍य तक जाने के लिए वैकल्पिक साधन तलाशते दिखे। दरअसल, हड़ताल की सूचना पहले से यात्रियों को नहीं दी गई थी। यह मामला सेक्टर-83 मेट्रो स्टेशन का है।


https://cityandolannews.page/xZgtoF.html


बता दें कि एक दिन पहले मंगलवार को दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन में खराबी आने से 4 घंटे के लिए यातायात प्रभावित हो गया था। जानकारी के अनुसार, यहां कुतुबमीनार के पास मेट्रो लाइन में खराबी आ गई थी, जिसके बाद चार घंटे तक यातायात लगभग ठप पड़ गया था। यह खराबी करीब 9।30 बजे आई थी और यातायात सुचारू होते होते 1।30 बज गए थे। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग परेशान रहे। यह खराबी ओवरहेड वायर में आई थी, जिसे दुरुस्त करने में काफी समय लगा था।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ