Ad Code

Responsive Advertisement

सिटी पार्क से भव्य झांकियां

सिटी पार्क से भव्य झांकियां


watch video-https://www.youtube.com/watch?v=Nq1sP-eFPWg


ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के द्वारा आयोजित किए जा रहे स्थापना महोत्सव के अवसर पर आज सिटी पार्क से भव्य झांकियां एवं परेड का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी बीएन सिंह के द्वारा भाग लेकर भव्य परेड एवं झांकियों का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी बीएन सिंह एवं ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी नरेंद्र भूषण एवं अन्य अधिकारियों के द्वारा झांकियों एवं परेड का उत्साहवर्धन करने के लिए स्वयं 5 किलोमीटर की पैदल यात्रा तय की गई। आयोजित कार्यक्रम में झांकियों एवं परेड का आयोजन सिटी पार्क से अल्फा कमर्शियल बेल्ट गोल चक्कर से रियान पब्लिक स्कूल गोल चक्कर गामा गोल चक्कर से होते हुए सभी झांकियां एवं परेड वापस सिटी पार्क पहुंची।



जहां पर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नरेंद्र भूषण के द्वारा सभी का सम्मान एवं धन्यवाद किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भव्य झांकियां निकाली गई। जिनके माध्यम से ग्रेटर नोएडा क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत एवं स्थानीय संस्कृति के संबंध में विस्तार पर रूप से प्रकाश डाला गया। स्कूली बच्चों के द्वारा स्वच्छता के प्रति एक संदेश जन सामान्य को दिया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करते हुए इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा चार चांद लगाए गए। ज्ञातव्य हो कि ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण का स्थापना दिवस कार्यक्रम विगत 25 जनवरी से संचालित है और यह 4 दिन तक चलेगा।



जिलाधिकारी द्वारा इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया गया। उन्होंने कहा कि ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के द्वारा स्थानीय संस्कृति के आधार पर भव्य झांकियां एवं परेड का आयोजन किया गया है। जिसके माध्यम से समाज को स्थानीय संस्कृति एवं स्वच्छता तथा सरकार की योजनाओं के बारे में झांकियों के माध्यम से संदेश प्रदान किया गया है। सभी प्राधिकरण के अधिकारीगण इस कार्य के लिए बधाई के पात्र हैं। इस अवसर पर ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण ए.सी.ओ. कृष्ण कुमार गुप्त अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण, गणमान्य नागरिक, एक्टिव सिटीजन टीम के समस्त पदाधिकारी गण आदि के द्वारा भाग लेकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया गया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ