Ad Code

Responsive Advertisement

जनपद में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस परंपरागत एवं हर्षोल्लास से किया गया आयोजित


जनपद में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस परंपरागत एवं हर्षोल्लास से किया गया आयोजित


https://cityandolannews.page/1hOrn3.html


भारत का राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस आज जनपद गौतम बुद्ध नगर में परंपरागत ढंग एवं हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर स्कूली बच्चों के द्वारा प्रभात फेरी निकालकर भारत के संविधान एवं आजादी के संबंध में देश के वीर जवानों के बलिदान का संदेश जन सामान्य को दिया गया। जिलाधिकारी बीएन सिंह के द्वारा कलेक्ट्रेट प्रांगण में निर्धारित समय पर झंडारोहण करने के उपरांत सामूहिक राष्ट्रगान में भाग लिया। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट में गरिमामई पूर्ण ढंग से कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।



https://cityandolannews.page/UST5ud.html


इस अवसर पर जिलाधिकारी बीएन सिंह ने अपने उद्बोधन में भारत के गणतंत्र एवं संविधान के संबंध में विस्तारित रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत का लोकतंत्र पूरे विश्व में प्रसिद्ध है और हमें इसे मजबूत करने के लिए निरंतर रूप से भारत के संविधान का निरंतर रूप से सम्मान एवं पालन करते हुए अपने अपने दायित्वों को पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करना चाहिए ताकि भारत देश एवं जनपद का विकास और अधिक आगे बढ़ सके। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि समस्त अधिकारीगण एवं कर्मचारी गण द्वारा आज संविधान का संकल्प लिया गया है उसी के अनुरूप अपनी ड्यूटी के दौरान अपने दायित्वों का निर्वहन करें ताकि जनता के समस्त कार्य समय बद्धता के साथ पूर्ण होकर उन्हें सरकार की योजनाओं का भरपूर लाभ प्राप्त हो सके। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के विकास में जनसामान्य के द्वारा निरंतर रूप से जिला प्रशासन का सहयोग प्रदान किया जा रहा है।



उन्होंने आह्वान किया कि इसी प्रकार सभी नागरिक जनपद के विकास को और आगे बढ़ाने के लिए आगे भी जिला प्रशासन का सहयोग प्रदान करें ताकि जनपद में और अधिक विकास कार्य संपन्न हो सके। जिलाधिकारी ने कहा कि भारत के संविधान में निर्वल एवं गरीब वर्गों को आगे बढ़ाने के लिए संपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जिसके संबंध में सरकार के द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं ताकि गरीब एवं निर्बल वर्ग के व्यक्तियों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। उन्होंने इस अवसर पर समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों का आह्वान करते हुए कहा कि सभी के द्वारा अपनी-अपनी कार्य संस्कृति में भारतीय संविधान को अंगीकृत करते हुए सरकार की योजनाओं का लाभ आसानी एवं सरलता के साथ जनता तक पहुंचाएं ताकि जनपद में समस्त पात्र व्यक्तियों को सरकार की योजनाओं का भरपूर लाभ प्राप्त हो सके और उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।



जिलाधिकारी ने प्रशासन एवं विकास से जुड़े हुए सभी अधिकारियों का इस अवसर पर आह्वान किया की उनके द्वारा विगत वर्षों में शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए जनपद में बड़ी योजनाओं को पूर्ण करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जिसके कारण जनपद में बड़ी-बड़ी योजनाएं पूर्ण हुई हैं इसमें उन्होंने ईस्टर्न पेरिफेरल ग्रीन फील्ड जेवर एयरपोर्ट जनपद की कानून व्यवस्था तथा अन्य योजनाओं को आगे बढ़ाया गया है। इस कार्य में समस्त जनपद वासियों के द्वारा भी भरपूर सहयोग प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि जनपद में जनता के सहयोग से बड़ी बड़ी योजनाओं को मूर्त रूप प्रदान किया जा रहा है जिससे जनपद का विकास और अधिक तेजी से आगे बढ़ेगा। कार्यक्रम में धरम पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कलेक्ट्रेट में आयोजित गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम का सफल संचालन डीएलआरसी भूपेंद्र कुमार के द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।


 


https://cityandolannews.page/xfY468.html


गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व केशव कुमार, प्रशासन दिवाकर सिंह, भूमि अध्याप्ति बलराम सिंह, नगर मजिस्ट्रेट ग्रेटर नोएडा गुंजा सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी अशोक कुमार, एसडीएम अभय कुमार सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी पवन मंगलम, जिला अभिहित अधिकारी संजय शर्मा, जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा भाग लिया गया। विकास भवन के प्रांगण में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह के द्वारा झंडारोहण करने के उपरांत सामूहिक राष्ट्रगान में प्रतिभाग किया गया। मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा इस अवसर पर समस्त अधिकारियों कर्मचारियों को भारतीय संविधान का संकल्प भी दिलाया गया। पुलिस लाइन में भव्य परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा के द्वारा परेड सलामी ली गई। यहां पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण एवं उनके सहयोगी अधिकारियों के द्वारा भव्य स्तर पर गणतंत्र दिवस का सफल आयोजन संपन्न किया गया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ