Ad Code

Responsive Advertisement

अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरूद्ध जिला प्रशासन सख्त, 05 और भू- माफियाओं पर लगाया गया गैंगस्टर।

अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरूद्ध जिला प्रशासन सख्त, 05 और भू- माफियाओं पर लगाया गया गैंगस्टर।



जनपद में अपराध नियंत्रण करने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट बीएन सिंह के द्वारा निरंतर रूप से व्यापक स्तर पर कार्यवाही की जा रही है। इसी श्रंखला में जनपद के 05 भू-माफियाओं पर गेंगस्टर लगाया गया है। सम्बन्धित भू-माफियाओं के द्वारा अपने आर्थिक एवं भौतिक लाभ के लिए लोक सम्पत्ति एवं यमुना तटबन्ध को क्षति पहुचाते हुये यमुना नदी के किनारे डूब क्षेत्र में अवैध रूप से गरीब लोगो को सस्ते दामों पर प्लाटो का लालच देकर अवैध रूप से आर्थिक लाभ कमाने के लिए प्लाट काट दिये है, ये लोग अवैध रूप से प्राप्त किये गये धन से अपना व अपने परिवार का जीवन यापन करते है। इनके इस कृत्य से आम जन मानस को जान माल का खतरा उत्पन्न हो गया है एवं आम जनमानस में भय व आंतक का माहौल बना हुआ है और कोई भी व्यक्ति के विरूद्ध गवाही देने का साहन नही करता। इसी क्रम में इनके ऊपर गैंगस्टर की कार्यवाही की गयी है।


 


जिला मजिस्ट्रेट बीएन सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर विजयपाल पुत्र प्रसाद लाल निरियल स्टेट ए0वी0पी0मै0 चैधरी मार्केट नई दिल्ली शाॅप नं0 70 लि0प्रा0, सुशील दुबे पुत्र तारकेश्वर दुबे निवासी एफ 83 हरकेश नगर नई दिल्ली, हरवीर सिंह पुत्र रामानन्द निवासी 49सी टाटा स्टील सोसाईटी सेक्टर बीटा-1 थाना कासना गौतमबुद्धनगर, सत्य कुमार पुत्र शिव नारायण सिंह निवासी आरजेड 81बी गली नं0 2 मैन सागरपुर नई दिल्ली, प्रतोष कुमार भाटी पुत्र शिव नारायण भाटी निवासी ग्राम दानपुर थाना डिबाई बुलन्दशहर हालपता ओमीक्रोम-प्रथम-ए मकान नं0 244 काली बिल्डिंग थाना कासना गौतमबुद्धनगर पर गैंगस्टर लगाया गया है।


 



जिला मजिस्ट्रेट ने इस संबंध में बताया कि जनपद में आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरूद्ध निरंतर रूप से कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है। अतः भविष्य में यह कार्यवाही प्रस्तावित रहेगी और जो माफिया/अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं उन पर गुंडा एक्ट एवम गैंगस्टर तथा जिला बदर करने की कार्यवाही करने के साथ-साथ अन्य सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ