Ad Code

Responsive Advertisement

लोकसभा चुनावों के लिए'भारत के मन की बात, मोदी के साथ' अभियान की शुरुआत

लोकसभा चुनावों के लिए'भारत के मन की बात, मोदी के साथ' अभियान की शुरुआत


होटल अशोक (चाणक्यपुरी, नई दिल्ली) से 2019 में लोकसभा चुनावों के लिए'भारत के मन की बात, मोदी के साथ' अभियान की शुरुआत किया | इस कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष  अमित शाह जी एवं संकल्प समिति के अध्यक्ष  राजनाथ सिंह जी ने किया करेंगे। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा देश भर में चल रही विकास यात्रा में हमने देश की जनता का हमारे प्रति विश्वास एवं उनकी अपेक्षाओं को अपने प्रयासों का आधार बनाया है। हमारा प्रयास रहा है कि हम सदैव जनता से जुड़े रहें ताकि हम निरंतर अपने प्रयासों को अधिक प्रभावी, सहयोगात्मक और उत्तरदायी बना सकें।



 


इसी का परिणाम है कि पिछले पांच वर्ष हमारे देश के सर्वांगीण विकास और पार्टी के विस्तार के लिए काफी उत्साहवर्धक रहे हैं। अर्थव्यवस्था में सुधार लाने के साथ-साथ करोड़ों नागरिकों के जीवन स्तर को सुधारने की दिशा में भी हम अभूतपूर्व परिवर्तन लाने में सफल हुए हैं। और यही नहीं, अपने अथक प्रयासों से हमने वैश्विक स्तर पर भारत के गौरव को पुनः स्थापित करने का भी कार्य किया है। हमारी सरकार अपने सतत प्रयासों के माध्यम से उन सभी अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है जिन्होंने हम पर भरोसा जताया है।



3 फरवरी 2019 से शुरू होने वाले एक महीने के इस व्यापक अभियान के माध्यम से हमारा प्रयास रहेगा कि देश की जनता से 10 करोड़ सुझावों के माध्यम से सीधे तौर पर जुड़ सकें। यही सुझाव 2019 के चुनावों के संकल्प पत्र का आधार होगा। जनता के सुझावों का वास्तविक प्रतिबिंब बनने के लिए यह अभियान अनेक माध्यमों से जनता के बीच पहुँचने का प्रयास करेगा ताकि प्रत्येक इच्छुक व्यक्ति को अपने सुझाव साझा करने का अवसर मिले। गौतम बुध नगर के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा को भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने सांस्कृतिक धरोहर, योग, आयुर्वेद, गंगा,रामजन्मभूमि, विदेशों से धरोहरों की वापसी में उप समिति में सदस्य मनोनीत किया है | इस क्षेत्र के लिए बहुत ही गौरवान्वित का विषय है |


 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ