Ad Code

Responsive Advertisement

उप जिलाधिकारी सदर ने राजस्व निरीक्षकों और लेखपालों को किए स्मार्टफोन वितरित

उप जिलाधिकारी सदर ने राजस्व निरीक्षकों और लेखपालों को किए स्मार्टफोन वितरित



शासन की योजना के अंतर्गत जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर ब्रजेश नारायण सिंह के निर्देशानुसार उप जिलाधिकारी सदर प्रसून द्विवेदी ने मंगलवार को तहसील सदर के राजस्व निरीक्षकों एवं लेखपालों को स्मार्टफोन वितरित किये। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा सभी जिलों को निर्देशित किया गया है कि राजस्व सम्बन्धित मामलों के तुरंत निस्तारण के लिए राजस्व कर्मचारियों को स्मार्टफोन वितरित किये जाये।



 


इसी क्रम मे मंगलवार को उप जिलाधिकारी सदर, तहसीलदार सदर और तहसीलदार न्यायिक सदर द्वारा राजस्व निरीक्षकों और लेखपालों को स्मार्टफोन वितरित किए गये। इस मौके पर तहसीलदार सदर संजय मिश्रा, तहसीलदार न्यायिक राकेश जयन्त के अलावा राजस्व निरीक्षक और लेखपाल मौजूद रहे। यह जानकारी उप जिलाधिकारी सदर प्रसून दिवेदी के द्वारा उपलब्ध कराई गई है। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ