Ad Code

Responsive Advertisement

US में स्नेहा दुबे से जबरन बाइट लेना चाहती थीं, अंजना ओम कश्यप को दिखाया बाहर का रास्ता

 US में स्नेहा दुबे से जबरन बाइट लेना चाहती थीं, अंजना ओम कश्यप को दिखाया बाहर का रास्ता

 संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में पाकिस्तान को खरी-खरी सुनाने वाली जमशेदपुर की बेटी आइएफएस स्नेहा दुबे रातों-रात सेलेब्रिटी बन गई हैं। अब उनसे मिलने और बात करने वालों को दस बार सोचना चाहिए। इस भाषण के बाद एक न्यूज चैनल की रिपोर्टर अंजना ओम कश्यप स्नेहा दुबे से बाइट लेने यूएस पहुंच गई थीं। जैसे ही स्नेहा ने अंजना को सामने देखा, बिना कुछ बोले बाहर का रास्ता दिखा दिया।

इस घटना का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। आपको पता ही होगा कि हर बार कश्मीर का राग अलापकर ही पाकिस्तान के शासकों की नौकरी बची रहती है। हर बात के लिए भारत को दोष देने वाले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को स्नेहा ने अपने भाषण में शनिवार को ऐसा धोया कि भारत समेत पूरी दुनिया में स्नेहा दुबे का डंका बजने लगा। 2012 बैच की भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी स्नेहा दुबे हर जगह छाई हुई हैं। इंटरनेट मीडिया में उनकी तारीफ के पुल बांधे जा रहे हैं। इसी बीच अंजना ओम कश्यप ने स्नेहा से रिएक्शन मांगकर अपनी फजीहत करा ली।


जानिए क्या पूछा था अंजना ओम कश्यप ने


वायरल वीडियो में दिखाया जा रहा है कि अंजना ओम कश्यप ने स्नेहा दुबे से कहा कि ‘आज गर्व की बात है, जिस तरह से पाकिस्तान को आपने जवाब दिया, उसके बाद आज आपको पूरा देश सुनना चाहता है। वैसे आपके लिए ये रूटीन काम हैं, लेकिन ये बड़ी चीज है।’ इस पर स्नेहा दुबे ने हाथ जोड़ते हुए कहा कि, जो हमें बोलना था, वो मैंने बोल दिया है… इसके बाद स्नेहा ने अंजना को विनम्रता के साथ बाहर जाने का इशारा किया।


जमशेदपुर में जन्मीं व पली-बढ़ी हैं स्नेहा


संयुक्त राष्ट्र की पहली महिला सचिव स्नेहा दुबे का जन्म झारखंड राज्य के जमशेदपुर स्थित केबुल टाउन में हुआ था। स्नेहा के पिता जेपी दुबे इंकैब इंडस्ट्रीज लिमिटेड में इंजीनियर थे। इसी कंपनी में स्नेहा के नाना चीफ एकाउंटेंट थे। वर्ष 2000 में केबुल कंपनी बंद होने से पहले स्नेहा के पिता परिवार सहित यहां से चले गए थे। इसके बाद स्नेहा की पढ़ाई गोवा और पुणे में हुई थी।स्नेहा की उपलब्धि से ना केवल पूरा जमशेदपुर गौरवान्वित है, बल्कि उनके मामा विनोद तिवारी भी काफी खुश हैं। उन्होंने तो स्नेहा का भाषण समाप्त होते ही अपने जीजा व स्नेहा के पिता जेपी दुबे को बधाई दी।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ