Ad Code

Responsive Advertisement

बीजेपी-कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, सांसद समेत कई घायल

बीजेपी-कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, सांसद समेत कई घायल


 प्रतापगढ़ के सांगीपुर विकास खंड में एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के सांसद संगम लाल गुप्ता के पार्टी कार्यकर्ताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई है। सांसद संगम लाल की गाड़ी में तोड़फोड़ भी हुई है। मारपीट की इस घटना में कई कार्यकर्ता और पुलिस के कई लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है।


आमने-सामने हुए भाजपा और कांग्रेसी


सांगीपुर विकास खंड में आयोजित आरोग्य मेले में बीजेपी सांसद के पहुंचने पर हंगामा हो गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रमोद तिवारी और विधायक आराधना मिश्र मोना पहुंचे थे। लेकिन दोनों दलों बीजेपी समर्थकों और कांग्रेस समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई और अफरातफरी मच गई।


बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर की नारेबाजी


यूपी के सांगीपुर ब्लॉक परिसर में चल रहे गरीब कल्याण दिवस पर आयोजित जन आरोग्य मेले में कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए दोनों पक्षों के बीच जमकर नोक-झोंक हुई। मारपीट के बीच बीजेपी सांसद संगम लाल गुप्ता को जान बचाकर भागना पड़ा। दोनों तरफ से आधा दर्जन कार्यकर्ता और कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। इससे वहां मौजूद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भी उत्तेजित होकर नारेबाजी शुरू कर दिया।


कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सांसद के साथ आए दो कार्यकर्ताओं ने चल रहे कार्यक्रम में माइक छीनकर तोड़ दिया जिससे कांग्रेसी कार्यकर्ता भड़क गए। दोनों पक्ष के नेतागण अपने-अपने कार्यकर्ताओं को हाथ जोड़कर समझाते रहे, लेकिन दोनों कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और हालत बेकाबू हो गया।


आपसी भिडंत में 3 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं जबकि कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए और सांसद संगम लाल गुप्ता को भी चोट लगी है। बीजेपी सांसद संगमलाल गुप्ता ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। उनका कहना था की कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के लोगों पर जानलेवा हमला किया।


मौके पर पहुंची पुलिस


घटना की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई। भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता एक दूसरे पर पहले मारपीट का आरोप लगाते रहे। पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने पुलिस से भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत की।


कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दुर्व्यहार का लगाया आरोप 


घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची रही। भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों ने कड़े सुरक्षा घेरे के बीच भाजपा सांसद को भीड़ से बाहर निकाला। भाजपा सांसद संगमलाल गुप्ता ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दुर्व्यहार का आरोप लगाया। उनका कहना था की कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के लोगों पर जानलेवा हमला किया। उनके कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया।


 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ