Ad Code

Responsive Advertisement

भारत विकास संघ की वर्चुअल मीटिंग हुई संपन्न।

 भारत विकास संघ की वर्चुअल मीटिंग हुई संपन्न।

आज दिनांक 30 मई 2021 दिन रविवार को प्रत्येक सप्ताह की भांति आज भी भारत विकास संघ की साप्ताहिक वर्चुअल बैठक संपन्न हुई जिसमें पूर्णता भारत के कार्यकारिणी सदस्य ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री मंत्र और प्रार्थना के साथ संपन्न हुआ। आज की इस बैठक का मुद्दा रहा कि संघ में कोरोना महामारी से बचाव के उपाय सरकार और डॉक्टरों की प्रतिक्रिया पर चर्चा।



बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजीव राठौर जी ने किया। बैठक में सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए कि किस तरह से हमें कोरोना महामारी से अपने संगठन और सभी सामाजिक लोगों को बचाया जा सकता है डॉक्टरों के प्रति हमारी क्या-क्या योगदान रहेगा और डॉक्टरों के सुझाव को हमें कैसे उचित अमल करना चाहिए।


 आज की बैठक में योग आचार्य श्री एमपी शुक्ला जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनीता कुमारी सिंह जी, जिला अध्यक्ष अमेठी श्री दिग्विजय तिवारी जी, मंडल अध्यक्ष लखनऊ श्री शिवा पांडे जी,  ग्रेटरनोएडा महानगर अध्यक्ष श्री राजकुमार सिंह जी, नोएडा महानगर कोषाध्यक्ष श्री मुकेश शर्मा जी, प्रबल प्रताप सिंह जी, प्रदेश प्रभारी श्री सुनीता सिंह राणा जी, नोएडा उपाध्यक्ष श्री अंकिता मिश्रा जी एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ