Ad Code

Responsive Advertisement

मुंबई के उल्हासनगर इलाके में 5 मंजिला इमारत का एक हिस्सा गिरा, 7 लोगों की मौत


मुंबई के उल्हासनगर इलाके में 5 मंजिला इमारत का एक हिस्सा गिरा, 7 लोगों की मौत  



मुंबई से सटे ठाणे जिले के उल्हासनगर इलाके में एक 5 मंजिला इमारत का एक हिस्सा अचानक गिर जाने से उसमें दबे 7 लोगों की मौत हो गई है। शुक्रवार देर रात करीब 9 बजे के करीब उल्हासनगर स्थित सिद्धि साईं इमारत का एक हिस्सा अचानक गिर गया। इमारत का भरभऱाकर गिरते ही पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई। 

इमारत लगभग 26 साल पुरानी

घटनास्थ्ल पर चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और ठाणे महानगरपालिका की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। मलबे में दबे हुए 7 शवों को बाहर निकाल लिया गया है। बताया जाता है कि यह इमारत लगभग 26 साल पुरानी थी। हादसे के बाद बिल्डिंग को सीलकर देने की प्रक्रिया शुरू की गयी।

5 लाख रुपये की मुआवजे

 इस  हादसे में मारे गए लोगों के परिवार वालों के लिए महाराष्ट्र सरकार के मंत्री एकनाथ शिंदे ने 5 लाख रुपये की मुआवजे का ऐलान किया है। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ