Ad Code

Responsive Advertisement

महाशिवरात्रि ( MAHASHIVRATRI 2021 )के दिन करें उपाय, जानें पूजा मुहूर्त

महाशिवरात्रि (MAHASHIVRATRI 2021 )के दिन करें उपाय, जानें पूजा मुहूर्त




अगर आप के जीवन में उथल पुथल है तो आप भोले नाथ की पूजा करके सही कर सकते हैं।  हिन्दू धर्म में महाशिवरात्रि का विशेष महत्व दिया जाता है।  साल  २०२१ शिव शंकर का महापर्व महा शिवरात्रि ११ मार्च को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशीयुक्त चतुर्दशी तिथि को मनाई जाएगी। शास्त्रों के अनुसार, व्यक्ति की अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए शिव शंकर की पूजा पाठ पूरे विधि विधान से करें तो हर मनोकामना पूरी होती है।  इस दिन शिव शंकर को प्रसन करने के लिए शिवलिंग पर गंगा जल दूध से अभिषेक करना चाहिए। इस दिन के रात को जागरण कर शिव पुराण का पाठ भी करना चाहिए।  ऐसा करने से व्यक्ति को लाभ होता है।  ऐसा करके भोले नाथ जल्दी प्रसन्न होते है।  


भगवन भोले नाथ के महापर्व को लेकर गांव शहर के मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गयी है। सनातन धर्म मंदिर के पंडित के कहा है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस दिन शिवलिंग का पंचोपचार पूजन और रात्रि जागरण विशेष फलदायी होता है। इस दिन भगवान शिव की आराधना कई गुना अधिक फल देती है।


महाशिवरात्रि के दिन  शिवलिंग पर  गंगाजल, दूध, घी, शहद और शक्कर के मिश्रण से स्नान करवाया जाता है। फिर चंदन लगाकर फल-फूल, बेलपत्र, धतूरा, बेर इत्यादि अर्पित किए जाते हैं। बताया जाता है कि इस दिन तांबे के लोटे से भोलेनाथ का अभिषेक न करें।


क्यों मनाई जाती है महाशिवरात्रि 


पुराणों में में ये भी बताया गया है कि भगवान शिव शंकर  और मां पार्वती का विवाह इसी दिन हुआ था। भगवान शिव के विवाह में सिर्फ देव ही नहीं दानव, किन्नर, गंधर्व, भूत, पिशाच भी इस विवाह में शामिल हुए थे। इसलिए इसमें चार पहर की पूजा अधिक फलदायी होती है।





महाशिवरात्रि की पूजा का मुहूर्त

- प्रथम रात्रि पहर 11 मार्च 

शाम साढ़े छह बजे से रात साढ़े नौ बजे तक

- रात्रि द्वितीय पहर 11 मार्च 

रात साढ़े नौ बजे से साढ़े 12 बजे तक

- रात्रि तृतीय पहर 11-12 मार्च 

- रात साढ़े 12 बजे से तीन बजकर 40 मिनट तक

- शिवरात्रि पारण समय 12 मार्च

सुबह साढ़े छह बजे से शाम तीन बजे तक




आइए जानते है भोले बाबा को प्रसन्न करने के  उपाय:


1. जो व्यक्ति काफी समय से वाहन खरीदने के लिए प्रयास कर रहे हैं, लेकिन कामयाबी नहीं मिल रही है। तो महाशिवरात्रि के दिन दही से भगवान शिव का अभिषेक करें। 


2. महाशिवरात्रि के दिन शिवजी का अभिषेक दही से करें। अगर आप काफी समय से वाहन खरीदने का प्रयास कर रहे हैं और आपको कामयाबी नहीं मिल रही है तो ऐसा करने से मिल जाएगी।


3. अगर आप आर्थिक रूप से परेशान हैं तो आप शहद और घी से भगवान शिव का अभिषेक करें। साथ ही भोलेनाथ को प्रसाद के तौर पर गन्ना अर्पित करें।


4. अगर आप अक्सर बीमार रहते हैं तो जल में दुर्वा मिलाकर शिवजी को अर्पित करें। साथ ही जितना हो सके उतना महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।


5. ॐ पार्वतीपतये नमः मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को भगवान भोलेनाथ के साथ ही माता पार्वती का आर्शिवाद भी प्राप्त होता है। इससे विवाह में हो रही समस्याएं भी दूर हो जाती हैं।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ