Ad Code

Responsive Advertisement

होली में चेहरे से रंग कैसे छुड़ाएं | How to Remove Holi Colour from Face

होली में चेहरे से रंग कैसे छुड़ाएं | How to Remove Holi Colour 

holi 2021


भारत के हर राज्य में अनेकों प्रकार से होली मनाई जाती है। कई जगहों पर लोग होली रंगों से खेलते हैं, तो कई जगहों पर फूलों से, इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश में तो लठ मार होली भी खेली जाती है। मगर ज्यादातर लोग रंगों से होली खेलना पसंद करते हैं। वहीं होली खेलने में इस्तेमाल होने वाले रंग काफी नुकसानदेह होते हैं। मगर होली खेलने में लोग इतने मगन हो जाते हैं कि वो इन रंगों से अपनी त्वचा की रक्षा करना भूल जाते हैं। वहीं होली खेलते समय अगर थोड़ी सावधानी बरती जाए तो आप इन रंगों से होने वाले नुकसानों से बच सकते हैं और शरीर एवं बालों से इन रंगों को आसानी से निकाल सकते हैं ।


वर्तमान समय में मिलावट और अधिक मुनाफा कमाने के कारण हालात इतने बुरे हो गए हैं कि होली (Holi 2021) में उपयोग किये जाने वाला अबीर, गुलाल और अन्य सभी सूखे कलर जिनसे चेहरे पर दाग लगने का खतरा न के बराबर रहता है। आजकल इनको लगाने से भी चेहरे पर रंग का दाग लग जाता है और इसको चेहरे से छुड़ाने के लिए अच्छी खासी मस्स्कत करनी पड़ सकती है। 


holi colour remove


होली का रंग कैसे छुड़ाएं


यह विभिन्न तरह के रंगों का त्यौहार होता है और इन्हीं रंगों से हम होली तो खेल लेते है लेकिन बाद में रंगों को निकालने में परेशानी होती है। इसी परेशानी को दूर करने के लिए ,होली के रंग हटाने के उपाए आज हम आपको विस्तार से बताएँगे। होली के दिन रंग-गुलाल में भरपूर मस्ती के बाद त्वचा से इन रंगों को छुड़ाना टेढ़ा काम हो जाता है। ऐसे में त्वचा को बिना नुकसान पहुंचाए, रंगों को छुड़ाने के कुछ आसान उपायों की जानकारी आपके जरूर काम आएगी। आईये जानते हैं होली (Holi 2021) के बाद घरेलू टिप्स की मदद से चेहरे पर से होली का रंग कैसे छुड़ाएं।


 

बनाना पैक

केला मैश कर लें और उसमें नींबू का रस मिलाएं। इसे त्वचा पर मलकर छोड़ दें और सूखने के बाद हल्के पानी की छीटे मारकर इसे स्क्रब करें। इससे रंग भी उतर जाएगा और त्वचा की नमीं भी नहीं खोएगी।


बेसन पैक

बेसन में नींबू का रस व मलाई डालकर पेस्ट बनाएं और त्वचा पर स्क्रब की तरह इसकी मसाज करें। फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें। इससे रंग भी उतर जाएगा और त्वचा पर निखार भी आएगा।



 

दही का करें प्रयोग 


 स्किन से होली का रंग छुड़ाने के के लिए सिर्फ दही का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसका प्रयोग करना बेहद ही आसान होता है थोड़ा सा दही लीजिये और उसको अपने चेहरे पर लगा कर हल्के हाथों से धीरे धीरे मसाज करें। धीरे धीरे स्किन से रंग छूटने लगेगा।


मसूर की दाल

मसूर की दाल को रात भर भिगोकर रखें और पीसकर उसमें दूध मिलाएं। इस पैक को त्वचा पर लगाकर छोड़ दें और फिर हल्के गर्म पानी के साथ स्क्रब करें।



 

कच्चा पपीता पैक

कच्चे पपीते को पीस लें और इसमें थोड़ा दूध, मुल्तानी मिट्टी और ऑलिव ऑयल मिलाएं। इसे चेहरे व गले पर लगाकर 20 मिनट तक छोड़ दें और साफ कर लें। पैक के साथ रंग भी उतर जाएगा। 

नींबू का करें इस्तेमाल 


चेहरे से होली का रंग छुड़ाने के लिए दही, बेसन और नींबू का इतेमाल करें। इसके लिए थोड़ी सी मात्रा में बेसन लीजिये और इमसें नीबू का रस निकाल कर डालिये अब इस मिश्रण में थोड़ा सा दही डाल कर एक पेस्ट तैयार कर लीजिये। इस पेस्ट को चेहरे पर 10 से 15 मिनट तक लगे रहने दीजिये और बाद में हल्के गर्म पानी से मुँह धो लीजिये।


जौ या चोकर का स्क्रब

आटा छाने के बाद  जो चोकर निकलता है या जौ के आते में दूध मिलाकर त्वचा पर मलें। इससे रंग आसानी से निकल जाएगा। 


बालों के लिए दही-बेसन पैक

बालों से रंग निकालने के लिए दही में बेसन और नींबू का रस मिलाकर सिर की मसाज करें और फिर शैंपू से धो लें।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ