Ad Code

Responsive Advertisement

अनंत कृष्ण किदांबी ने जेईई मेन 2021 परीक्षा में 100 परसेंटाइल हासिल किया | JEE Main Topper 2021 | Ananth Krishna Strategy For 100 Percentile

 अनंत कृष्ण किदांबी ने जेईई मेन 2021 परीक्षा में 100 परसेंटाइल हासिल किया | JEE Main Topper 2021 | Ananth Krishna Strategy For 100 Percentile  

  

JEE Main Topper 2021 | Ananth Krishna Strategy For 100 Percentile


जेईई मेन 2021 (JEE Main 2021) परीक्षा में इस साल कुल 6 लड़कों ने 100 परसेंटाइल हासिल किए हैं, जिनमें से गुजरात के अनंत कृष्ण किदांबी उनमें से एक हैं। अहमदाबाद के छात्र अनंत कृष्ण किदांबी ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन 2021) में 100 प्रतिशत अंक हासिल किए। उन्होंने अपनी सफलता के लिए अपने परिवार और शिक्षकों को श्रेय दिया। उन्होंने बताया कि  वो जब 10 वीं कक्षा में थे और तबसे मुख्य ध्यान जेईई एडवांस था और फिर जेईई मेन की तैयारी की। परिवार ने भी इस दौरान बहुत प्रेरित किया और घर का माहौल शांतिपूर्ण रखा ताकि बिना किसी डिस्टरबेंस के घर पर पढ़ाई कर सकें। शिक्षकों ने अच्छी तरह से निर्देशित किया ।


अनंत  2003 में जन्मे हैं , अनंत घर के सबसे छोटे बच्चे हैं। उनकी एक बड़ी बहन है जो गांधीनगर से बी.टेक कर रही है। बचपन के दिनों से ही वह एक तेजस्वी बच्चा रहा है। अपनी कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में उन्होंने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। 11 वीं कक्षा में उन्होंने किशोर विज्ञान प्रोत्साहन योजना परीक्षा उत्तीर्ण की और इसमें 33 वां रैंक हासिल किया। छात्रवृत्ति मांगने के लिए यह एक अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा है। 


अनंत किदांबी का सपना

अनंत किदांबी का सपना है कि आईआईटी बॉम्बे में एडमिशन लेकर सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में अपना करियर बनाना, साथ ही उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता ने उन्हें बहुत सपोर्ट करते हैं और वे हमेशा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।


अनंत किदांबी की स्ट्रेटेजी 


अनंत पूरे दिन अपनी पढ़ाई पर बहुत ध्यान केंद्रित कर रहे थे और उनकी तैयारी में नियमित परीक्षा, अभ्यास और पूरे पाठ्यक्रम का अच्छी तरह से अध्ययन करना शामिल था। एलन कैरियर इंस्टीट्यूट ने उनकी तैयारियों में उनकी मदद की और पूरी यात्रा में उनका मार्गदर्शन किया।


अनंत ने बताया कि वो अपने खाली समय में, Youtube पर रसायन विज्ञान के प्रयोगों को देखने का आनंद लिया। अपनी आगे की पढ़ाई के लिए, अनंत भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, आईआईटी बॉम्बे में अपनी बीटेक डिग्री हासिल करने के लिए शामिल होना चाहते हैं।


देश में  6 छात्रों को 100 पर्सेंटाइल  

दरअसल ,जेईई मेन 2021 के फरवरी सत्र के सोमवार को जारी नतीजों में दिल्ली के दो छात्रों ने टॉप 3 में जगह बनाई है। ऑल इंडिया टॉपर राजस्थान के साकेत झा के बाद दिल्ली के प्रवर कटारिया और रंजिम प्रबल दास दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। जेईई मेन में छह छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ