Ad Code

Responsive Advertisement

नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़,  मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश गोली लगने से हुए घायल

नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़,  मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश गोली लगने से हुए घायल



यूपी पुलिस अपराधियों पर कहर बनकर टूट रही है। पुलिस लगातार बदमाशों पर अपना शिकंजा कसती जा रही है। नोएडा में एक बार फिर पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में दो बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गए जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।



दरअसल, नोएडा पुलिस ने सेक्टर 104 तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो लोगों को रुकने का इशारा किया। पुलिस द्वारा रोकने पर बाइक सवार रुके नहीं और आम्रपाली की तरफ भागने लगे। पुलिस ने इसकी जानकारी मोबाइल पर दूसरी चौकी को दी। जानकारी मिलते ही प्रतीक स्टाइल होम तिराहे पर चेकिंग करते हुए चौकी इंचार्ज सेक्टर 98 ने सामने से घिराव किया। बाइक सवार लोग सेक्टर 100 एसबीआई बैंक को जाने वाली रोड पर मुड़ने लगे, लेकिन उनकी बाइक गिर गई। बाइक छोड़ भाग रहे बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी बदमाशों पर गोलियां बरसाई। पुलिस की कार्रवाई में दोनों बदमाशों को गोली लग गई और घायल हो गए।



पुलिस ने घायल बदमाशों को गिरफ्तार कर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। बदमाशों की पहचान विजय और करण के रूप में हुई है। दोनों बदमाश दिल्ली के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक, विजय और करण दिल्ली-एनसीआर में लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने इन बदमाशों के पास से दो अवैध तमंचे, 2-2 जिंदा व 2-2 खोखा कारतूस, बाइक और शीशा तोड़ने का सामान बरामद किया है। फिलहाल पुलिस इन बदमाशों का इतिहास खंगालने में जुटी है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ