Ad Code

Responsive Advertisement

यूपी  पुलिस पर प्रियंका गांधी का आरोप, बोलीं- मेरा गला दबाकर रोका, दिया धक्का

यूपी  पुलिस पर प्रियंका गांधी का आरोप, बोलीं- मेरा गला दबाकर रोका, दिया धक्का



कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज लखनऊ दौरे पर हैं। स्थापना दिवस के मौके पर प्रियंका ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) पर मोदी सरकार और राज्य की अन्य विपक्षी पार्टियों का मुखर विरोध किया। कार्यक्रम के बाद प्रियंका गांधी पूर्व आईपीएस अधिकारी एसआर दारापुरी के परिवार से मिलने के लिए निकलीं। लेकिन लखनऊ पुलिस ने 1090 चौराहे पर उनका काफिला रोक लिया।


जिसके बाद प्रियंका गांधी पैदल जाने लगीं और उसी दौरान पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी भी की. बाद में पुलिस बैकफुट पर आ गई और उसने प्रियंका गांधी को दारापुरी के परिवार से मिलने की इजाजत दे दी . हालांकि प्रियंका एक स्कूटी पर जाती नजर आईं. जिस वक्त कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का काफिला रोका गया तो उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, "हमें सड़क पर रोकने का कोई मतलब नहीं है. यह एसपीजी का नहीं बल्कि यूपी पुलिस का मुद्दा है."



इसके बाद प्रियंका ने कुछ दूर पैदल फिर स्कूटी से पुल पार किया। प्रियंका स्थापना दिवस समारोह में शाामिल होने के कुछ देर बाद विरोध प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किए गए एसआर दारापुरी और पार्टी की पूर्व प्रवक्ता सदफ जफर के परिवारीजनों से मिलने जा रही थीं। छह बजकर 10 मिनट पर वे इंदिरानगर स्थित एसआर दारापुरी के आवास पर पहुंचीं। 
 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ