Ad Code

Responsive Advertisement

कांग्रेस ने मनाया 135वां स्थापना दिवस, सोनिया ने पार्टी मुख्यालय में फहराया तिरंगा

कांग्रेस ने मनाया 135वां स्थापना दिवस, सोनिया ने पार्टी मुख्यालय में फहराया तिरंगा


दिल्ली | कांग्रेस आज अपना 135वां स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर सोनिया गांधी ने तिरंगा फहराया। बता दें कि इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, पार्टी के वरिष्ठ नेता एके एंटनी, अहमद पटेल और कई अन्य नेता मौजूद थे।



कांग्रेस के तरफ से ट्वीट कर कहा गया कि देश के लिए बलिदान कांग्रेस पार्टी के लिए सबसे ऊपर है। हमारी स्थापना के बाद से, स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान और आगे भी हमेशा सबसे पहले भारत है। स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी शनिवार को देश के अलग-अलग हिस्सों में 'संविधान बचाओ, भारत बचाओ' के संदेश के साथ फ्लैग मार्च निकाल रही है।


 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ