Ad Code

Responsive Advertisement

जिलाधिकारी बीएन सिंह के नेतृत्व में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रेरणा दिवस का आयोजन संपन्न

 


जिलाधिकारी बीएन सिंह के नेतृत्व में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रेरणा दिवस का आयोजन संपन्न



मुख्य बातें - उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के द्वारा लिया गया भाग


महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को और अधिक सशक्त बनाने तथा उनका आर्थिक विकास करने के उद्देश्य से सरकार की योजनाओं की दी गई व्यापक जानकारी


नोएडा । आज दिनांक 28 दिसंबर 2019 को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत प्रेरणा दिवस का आयोजन गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में किया गया। कार्यक्रम में माननीय वित्त, संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना , माननीय विधायक जेवर धीरेन्द्र सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में बी एन सिंह जिलाधिकारी, वैभव कृष्ण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक , अनिल कुमार सिंह मुख्य विकास अधिकारी , अनवर शेख़ जिला विकास अधिकारी , शैलेन्द्र बहादुर सिंह जिला समाज कल्याण अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारियों के द्वारा भाग लिया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला समूह द्वारा उत्पादित सामान तथा विभागीय अधिकारियों द्वारा अपनी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी हेतु स्टाल लगाए गए थे, जिनका अवलोकन माननीय मंत्री द्वारा किया गया।कार्यक्रम में चारों विकास  खण्डों के स्वयं सहायता समूह, ग्राम संगठन के सदस्य, समूह सखी के रूप में लगभग 500 महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम के दौरान 1,10,000 रुपया प्रति समूह की दर से दस समूह को सी.आई़.एफ़ की धन राशि के तथा 15,000 रुपये प्रति समूह की दर से इकत्तीस समूहों को रिवॉल्विंग फण्ड की धन राशि के चैक डमी वितरित किए गए। उपरोक्त के अतिरिक्त योजना अंतर्गत अभी तक कराए गए कार्यों की एक संकलित प्रगति पुस्तिका का विमोचन भी माननीय मंत्री विधायक एवं जिलाधिकारी बीएन सिंह तथा अन्य अधिकारियों  द्वारा किया गया। इस अवसर पर माननीय मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सरकार का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है।



अतः इसके अंतर्गत जनपद में जो गठित महिला समूह हैं उनके द्वारा जो सामान तैयार किया जा रहा है उनके विपणन की व्यवस्था अधिकारियों के माध्यम से सुनिश्चित कराई जाए ताकि महिलाओं को और अधिक सशक्त बनाया जा सके। इस अवसर पर जिलाधिकारी बीएन सिंह ने माननीय मंत्री को संबंधित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यक्रम के संबंध में जनपद में की जा रही कार्रवाई के संबंध में विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई गई। उन्होंने कहा कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत जनपद की महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से संबंधित अधिकारियों के द्वारा लगातार विशेष प्रयास सुनिश्चित किए जा रहे हैं।


 


इससे पूर्व  माननीय मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के द्वारा  राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान का स्थल निरीक्षण किया गया। जहां पर उन्होंने प्राइवेट वार्ड का शुभारंभ भी किया।  उन्होंने  राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान  के कार्य में और अधिक गतिशीलता लाने तथा सरकार की योजनाओं एवं स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक जनता तक पहुंचाने के संबंध में  चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ