Ad Code

Responsive Advertisement

नोएडा में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने पर बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ सेक्टर 21 A स्टेडियम  के पास  प्रदर्शन किया

नोएडा में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने पर बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ सेक्टर 21 A स्टेडियम  के पास  प्रदर्शन किया



राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने पर बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ शुक्रवार नोएडा सेक्टर 21 A स्टेडियम  के पास  प्रदर्शन किया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नोएडा स्टेडियम से स्पाइस मॉल तक मार्च किया।



नोएडा महानगर अध्यक्ष शाहबुद्दीन ने बताया कि हम नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने वाले बयान को लेकर उनको बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं। सड़क पर कांग्रेस कार्यकर्ता उसका विरोध कर पुतला दहन करने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पीटा।



कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कहा तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जरूरत पड़ी तो संसद से लेकर सड़क तक कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता उतरेगा। साथ ही प्रज्ञा ठाकुर को निष्कासित करने की मांग करेगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ