Ad Code

Responsive Advertisement

दिल्ली पुलिस की अब मनचलों पर रखेगी नज़र, पुलिस ने 16 महिला कांस्टेबलों की एक स्पेशल पेट्रोलिंग टीम बनाई,टीम को गुलाबी रंग के 8 दो पहिया वाहन (स्कूटी) दिए गए 

दिल्ली पुलिस की अब मनचलों पर रखेगी नज़र, पुलिस ने 16 महिला कांस्टेबलों की एक स्पेशल पेट्रोलिंग टीम बनाई,टीम को गुलाबी रंग के 8 दो पहिया वाहन (स्कूटी) दिए गए 



photo credit ANI NEWS AGENCY


नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में अब महिला पुलिसकर्मियों को स्कूटी पर पेट्रोलिंग करते देखा जा सकता है। राजधानी दिल्ली के नार्थ ईस्ट दिल्ली जिले में दिल्ली पुलिस ने 16 महिला कांस्टेबलों की एक स्पेशल पेट्रोलिंग टीम बनाई गई है। इस टीम को गुलाबी रंग के 8 दो पहिया वाहन (स्कूटी) दिए गए हैं। ये स्पेशल पेट्रोलिंग टीम हर रोज सुबह 11 से दोपहर 1 बजे और शाम 5 से 7 बजे के बीच पेट्रोलिंग करती है।


इस टीम की एक सदस्य ने बताया कि गुलाबी रंग चुनने के पीछे उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास पैदा करना है ताकि वे बिना किसी हिचकिचाहट के हमसे संपर्क कर सकें। महिलाएं हमें पेट्रोलिंग करते देखकर खुशी महसूस करती हैं। इसके बाद सार्वजनिक-पुलिस संपर्क बढ़ा है। हमें मिर्च पाउडर, स्पाई कैमरा, मिर्ची स्प्रे, हथियार दिया गया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ