Ad Code

Responsive Advertisement

उत्तर प्रदेश सरकार के स्वच्छता ही सेवा 2019 अभियान को जनपद में बनाया जा रहा है सफल।

 उत्तर प्रदेश सरकार के स्वच्छता ही सेवा 2019 अभियान को जनपद में बनाया जा रहा है सफल।



नोएडा | जनपद में उत्तर प्रदेश सरकार के स्वच्छता ही सेवा 2019 अभियान को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी बीएन सिंह के निर्देशन में पंचायत राज विभाग के अधिकारीगण विभिन्न गतिविधियां संचालित कर रहे हैं ताकि जनपद के सभी ग्रामों में स्वच्छता की कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। इस क्रम में आज पंचायत राज विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा ग्राम छायंसा एवं धनुवास में पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए अभियान संचालित किया गया, जिसके अंतर्गत पूरे गांव को पॉलिथीन से मुक्त करने की कार्यवाही अभियान चलाकर विभागीय कर्मचारियों के द्वारा सुनिश्चित की गई है।



यह जानकारी जिला पंचायत राज अधिकारी कुंवर सिंह यादव के द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया कि आगे भी अभियान चलाकर अन्य ग्रामों को पॉलिथीन मुक्त बनाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। राकेश चौहान जिला सूचना अधिकारी गौतम बुध नगर।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ