Ad Code

Responsive Advertisement

उप जिलाधिकारी ग्रेटर नोएडा के ऐच्छर मे चलाया पालोथिन की रोकथाम के लिए विशेष अभियान 

उप जिलाधिकारी ग्रेटर नोएडा के ऐच्छर मे चलाया पालोथिन की रोकथाम के लिए विशेष अभियान 


 


नोएडा | गौतमबुद्ध नगर  जिले के जिलाधिकारी बी एन सिंह के निर्देशानुसार उप जिलाधिकारी सदर प्रसून द्विवेदी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ मिलकर ग्राम ऐच्छर की मार्केट मे पालोथिन की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने पोलोथिन की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्यवाही की गयी। इस अभियान से ऐच्छर मार्केट मे हड़कम्प मच गया।



उप जिलाधिकारी सदर प्रसून द्विवेदी ने बताया कि पालोथिन बैग का प्रयोग स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए हानिकारक है। आगे भी पोलोथिन मुक्त कराने के लिए इस तरह के अभियान संचालित होते रहेंगे। पोलोथिन बैगों की वजह से सड़कों पर गंदगी के ढेर लग जाते है। अगर कोई दुकानदार पोलोथिन बैग का इस्तेमाल करते हुये पाया गया तो उसके विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। इस अभियान के दौरान तहसीलदार सदर अरविंद कुमार, नायब तहसीलदार सदर बालेन्दु भूषण वर्मा के अलावा थाना कासना की पुलिस भी मौजूद रही। जिला सूचना अधिकारी गौतम बुध नगर।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ