Ad Code

Responsive Advertisement

दिल्ली :चांदनी चौक से विधायक अलका लांबा अयोग्य घोषित, अभी हाल में ही थामा था कांग्रेस का हाथ 

दिल्ली :चांदनी चौक से विधायक अलका लांबा अयोग्य घोषित, अभी हाल में ही थामा था कांग्रेस का हाथ 


नई दिल्ली| चांदनी चौक से विधायक अलका लांबा अयोग्य घोषित, हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुई थीं
चांदनी चौक से विधायक अलका लांबा को दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने अयोग्य घोषित किया है। हाल ही में अलका लांबा ने आप से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गई थीं।  अलका के अयोग्य घोषित होने के बाद यह सीट खाली हो गई।



PIC CREADIT :ANI NEWS AGENCY


आपको बता दें कि इससे पहले पूर्व आप विधायकों कपिल मिश्रा, संदीप कुमार, अनिल वाजपेयी और देवेंद्र सहरावत को दल-बदल निरोधक कानून के तहत अयोग्य ठहराया जा चुका है |



गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी से पिछले कई महीनों से नाराज चल रही अलका कई मौकों पर कांग्रेस और उसके शीर्ष नेताओं की तारीफ करती नजर आईं थी| इसके बाद अलका लांबा ने आप से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस का दामन थाम लिया. वह पहले भी एनएसयूआई और कांग्रेस में रह चुकी हैं| अलका कई सालों तक कांग्रेस में रहने के बाद 26 दिसंबर 2014 को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई थीं| उसके बाद वे 2015 विधानसभा चुनाव में दिल्ली के चांदनी चौक से विधायक चुनी गईं |


 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ