Ad Code

Responsive Advertisement

पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के पुत्र रोहित शेखर तिवारी की हुई मौत


 पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के पुत्र रोहित शेखर तिवारी की हुई मौत


नई दिल्ली |  यूपी-उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी(N.D TIWARI) के पुत्र रोहित शेखर तिवारी की उनके हौज खास स्थित निवास पर हृदय गति रुकने से मौत हो गई। रोहित तिवारी (ROHIT TIWARI) को मैक्स हॉस्पिटल(MAX HOSPITAL) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी विजय कुमार ने जानकारी दी कि मृतक रोहित शेखर को मैक्स साकेत हॉस्पिटल(MAX HOSPITAL) ले जाया गया है।


https://cityandolannews.page/Ur83lV.html



https://cityandolannews.page/cALaE_.html
सूचना के मुताबिक रोहित की पत्नी और मां उन्हें लेकर साकेत मैक्स अस्पताल पहुंची थी जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। बाकी जानकारी का अभी इंतजार है। उनके निधन की वजह का पता अभी तक नहीं चल सका है।


https://cityandolannews.page/_ycCfN.html


बता दें कि साल 2008 में रोहित शेखर ने कोर्ट में दावा किया था कि वह नारायण दत्त तिवारी (NARAYAN DUTT TIWARI) के बेटे हैं। डीएनए रिपोर्ट में यह बात सही निकली और इसके बाद उन्होंने 2014 में रोहित शेखर की मां से 89 वर्ष की उम्र में शादी कर ली। महिलाओं से संबंध को लेकर भी तिवारी के ऊपर कई बार आरोप लगे थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ