Ad Code

Responsive Advertisement

जिला जज प्रेम कुमार सिंह ने विधिवत रूप से किया उद्घाटन


 जिला जज प्रेम कुमार सिंह ने विधिवत रूप से किया उद्घाटन


जनपद के निराश्रित एवं निर्बल वर्ग को विधिक निशुल्क जानकारी देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अंतर्गत चयनित 50 स्वयं पराविधिक स्वयं सेवकों को पांच दिवसीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि इनके द्वारा पूरे जनपद में निराश्रित वर्ग को कानून की विधिक जानकारी निशुल्क एवं न्याय दिलाने की प्रक्रिया पर विशेष कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का शुभारंभ आज जिला जज गौतम बुद्ध नगर प्रेम कुमार सिंह के द्वारा जजी के सभागार में किया गया।



 


इस अवसर पर उन्होंने सभी पराविधिक स्वयं सेवकों का आह्वान करते हुए कहा कि समाज के निराश्रित लोगों को न्याय दिलाने एवं अधिक जानकारी निशुल्क उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उनका चयन किया गया है और इस कार्य को पूरे जनपद में पहुंचाने के लिए उनकी बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी पराविधिक स्वयं सेवक इस कार्य को पूरे जनपद में अच्छे से संपन्न कर सके उसके लिए उन्हें पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।


 


अतः सभी पराविधिक स्वयं सेवक 5 दिन के प्रशिक्षण को बहुत ही गहनता के साथ प्राप्त करें ताकि उन्हें अपने कार्य के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े और उनके द्वारा विधिक जानकारी निशुल्क रूप से समाज के गरीब तबके तक पहुंचाई जा सके और उन्हें न्याय मिल सके। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नीलू मैनवाल ने उपलब्ध कराई। आयोजित कार्यक्रम में सभी चयनित पराविधिक स्वयं सेवकों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में जिला जजी के न्यायाधीशों के द्वारा भी भाग लिया गया। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ