Ad Code

Responsive Advertisement

नोएडा-ग्रेटर नोएडा वासियों के लिए खुश खबरी, जनवरी में मिलेगा मेट्रो के तोफा, किराया तय


नोएडा-ग्रेटर नोएडा वासियों के लिए खुशखबरी, जनवरी में मिलेगा मेट्रो के तोफा, किराया तय



नोएडा-ग्रेटर नोएडा (NOIDA-GREATER NOIDA )वासियों को जल्द मिलने वाला है तोहफा,हो सकता है नए साल में ही मिल जाये ये सौगात मेट्रो की है जल्द ही नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच चलने वाली एकवा लाइन (AQVA LINE)का रास्ता साफ़ हो गया है। ये ही नहीं, एक्वा लाइन का किराया भी तय हो गया है। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NOIDA METRO RAIL CORPORATION) (एनएमआरसी)की 18वीं बैठक में तय किया गया है कि नोएडा- ग्रेटर नोएडा के बीच चलने वाली एकवा लाइन मेट्रो का किराया भी तय कर दिया गया है । साथ ही तय किये गए किराया को भी हरी झंडी दिखा दी गयी है ।कार्ड का उपयोग करने वाले यात्री न्यूनतम किराया 9 रुपए व् अधिकतम किराया 45 रुपए होगा। अगर यात्री टोकन का प्रयोग करता है तो यानि (क्यूआर कोड वाली पर्ची) तो यह किराया न्यूनतम दस रुपए व अधिकतम पचास रुपए होगा। जनवरी माह में एकवा लाइन आम लोगों यानि (यात्री )के लिए चलने लगेगी ।नोएडा के सेक्टर-52 से नॉलेज पार्क (KNOWLEDGE PARK) पांच तक कुल 21 स्टेशन बनाए गए हैं।


 



एनएमआरसी के अधिकारी ने बताया है कि एकवा लाइन मेट्रो (AQVA LINE METRO) का न्यूनतम किराया 10 रुपए तथा अधिकतम किराया 50 रुपए व्यक्ति rakhi गया है किराया को लेकर बोर्ड ने मंजूरी दे दी है । किराया सूची में दो स्टेशन के लिए 15 रुपए, 3-6 स्टेशन के बीच का किराया 20 रुपए, 7 -9 स्टेशन के बीच का किराया 30 रुपए ,10-16 स्टेशन के लिए 40 रुपए, और 17 और उससे अधिक स्टेशन के लिए प्रति व्यक्ति 50 रुपए का किराया निर्धारित किया गया है ।अगर स्मार्ट कार्ड के धारकों की बात की जाये तो अन्य लोगों के मुकाबले 5 फीसदी की किराये में छूट मिलेगी ।


 


पेट्रोल पंप फ्री में मिलती है ये सुविधाएँ क्या आपको पता है ?

 



उन्होंने बताया कि बोर्ड बैठक में मेट्रो कोरीडोर की सुरक्षा व्यवस्था को भी ध्यान में रखा गया है ।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कई निर्णय लिए गए है ।मेट्रो की सुरक्षा के लिए उ.प्र. पीएसी की 49वीं वाहिनी को तैनात किया जाएगा। इसके अलावा कुछ निजी सुरक्षा कर्मी भी तैनात किये जाएंगे जिनका प्रशिक्षण सीआईएसएफ द्वारा कराया जा रहा है। सुरक्षा बलों का वेतन राज्य सरकार वहन करेगी।उन्होंने बताया कि एक्वा लाइन मेट्रो रेल को शुरू करने के लिए उत्तर प्रदेश शासन को पत्र लिखा गया है। जैसे ही शासन से इसके उद्घाटन की तिथि तय हो जाएगी इसकी शुरुआत कर दी जाएगी।



दरअसल,नोएडा सेक्टर 62 तक मेट्रो के चलने क बाद यहां स्थित व्यवसायिक के द्रों में काम करने हजारों लोगा को लाभ मिलेगा। इस कॉरीडोर के खुलने से दिल्ली से नोएडा सेक्टर 62 तक आने-जाने वाले लोगों के लिए यात्रा का समय कम हो जाएगा।


 


 


एक्वा लाइन का किराया


किमी                क्यूआर कोर्ड पर्ची              कार्ड
1                      10 रुपए                          9 रुपए
2                      15 रुपए                        13.50 रुपए
3-6                   20 रुपए                        18 रुपए
7-9                   30 रुपए                         27 रुपए
10-16               40 रुपए                          36 रुपए
17-27.8            50 रुपए                           45 रुपए


 


 


 


 CLICK HERE-https://cityandolannews.page/32740001.html


 


 


 


 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ