Ad Code

Responsive Advertisement

कांग्रेस आज 134 वां स्थापना दिवस मनाएगी

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 134 वां स्थापना दिवस आज मनाएगी । इस दौरान प्रदेश के अलग अलग मुख्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। आपको बता दें ,एओ ह्यूम ने 28 दिसंबर, 1885 को पार्टी की स्थापना की थी।इसे कांग्रेस पार्टी या सिर्फ कांग्रेस के नाम से भी जाना जाता है। इतिहासकारों की मानें तो, कांग्रेस की स्थापना मुख्य रूप से आम जनता और तत्कालीन ब्रिटिश सरकार के बीच एक ब्रिज के रूप में काम करने के लिए की गई थी, जिसकी मदद से आम जन ब्रिटिश सरकार पर दबाव बनाकर उन्हें भारत छोड़ने के लिए विवश करते रहे ।स्थापना दिवस से ठीक पहले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों (Vidhan Sabha) में पार्टी ने तीन राज्यों में शानदार जीत हासिल की। लिहाजा, इस बार उसका स्थापना दिवस काफी खास बन चुका है।


 



दरअसल ,कांग्रेस पार्टी (Congress Party) के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी इसके 60वें अध्यक्ष हैं। आजादी के बाद वह कांग्रेस पार्टी के 19वें अध्यक्ष हैं। उनसे पहले 59 लोग कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष पद संभाल चुके हैं। राहुल, गांधी परिवार की पांचवीं पीढ़ी के पाचवें ऐसे शख्स हैं जो कुर्सी पर बैठा है। राहुल से पहले उनके जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी ने करीब पांच-पांच साल और सोनिया गांधी ने 19 साल तक कांग्रेस का अध्यक्ष पद संभाला है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ